पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम के बदलाव से मावठे की उम्मीद

मौसम के बदलाव से मावठे की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम के बदलाव से मावठे की उम्मीद

आष्टा | शुक्रवारको सुबह से ही मौसम में ही धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है। वहीं शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों में मावठे की उम्मीद जगने लगी है। हालांकि कई जगह बारिश होने की सूचना है।

क्षेत्र में बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते दिन में ठंडी हवाएं चलने के साथ धूप-छांव की स्थिति बनने लगी है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था। वहीं तीन दिनों से फिर से मौसम ने अचानक करवट बदली है। इसके चलते ठंडी तेज हवाएं चलने के साथ दिन में धूप-छांव की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को भी दिन में आसमान पर बादल छाए रहे। इससे किसानों में मावठा गिरने की आस जागी है। किसानों का कहना है कि इस समय मावठा गिरता है तो वह फसल के लिए फायदेमंद होगा।