पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गमगीन माहौल में हुई किशोरों की अंत्येष्टि

गमगीन माहौल में हुई किशोरों की अंत्येष्टि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरथाना क्षेत्र के गांव गवाला में गुरुवार की शाम को हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से दो किशोरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शवों का पीएम किया गया था। शवों के गांव में पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को ग्वाला गांव से सतबड़ा गांव के मार्ग पर ग्वाला निवासी कुलदीप पुत्र कमल सिंह सैंधव आयु 12 वर्ष तथा विशाल पुत्र कैलाश आयु 13 वर्ष खेत पर बने कुएं के पास रखे मोटर पंप निकालने के लोहे के यंत्र पर बैठकर बैर खा रहे थे। उनके कुएं के ऊपर से ही 33 केवी की बिजली लाइन निकली हुई है। जब दोनों दोस्त वहां बैठे हुए थे तो इसी बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक लाइन के तार टूटकर उन पर गिर गए थे। हाईटेंशन के करंट वाले तार इन दोनों पर गिरने से वह जल गए तथा घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी लापरवाह बने रहे। देर रात को किसी तरह ग्रामीणों ने ग्रेड पर जाकर बिजली सप्लाई बंद करके शवों को घटना स्थल से उठाया।

शुक्रवार को दोनों के शवों का सिविल अस्पताल आष्टा में पीएम कराया गया। पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए गए। जब शव गांव में पहुंचे तो किशोरों के माता-पिता परिजनों का बुरा हाल हो गया था। मातमी माहौल में दोनों किशोरों के परिवारों से एक साथ अर्थी उठाई गई। गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। बताया जाता है कि ग्वाला निवासी कमल सिंह सैंधव का 12 वर्षीय पुत्र कुलदीप और कैलाश सैंधव का 13 वर्षीय पुत्र विशाल गांव के ही स्कूल में कक्षा सातवीं में एक साथ पढ़ते थे तथा दोनों दोस्त थे। वहीं ग्रामीणों में बिजली कंपनी के अधिकारियों को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।