मुनिश्री का आज होगा मंगल प्रवेश
आष्टा | नगरमें शनिवार को जैन श्वेतांबर समाज के पूज्य गुरु भगवंत आचार्य कुमुदसूरी महाराज, मुनिराज पुण्य निधान विजय महाराज मुनिराज कलानिधान विजय महाराज का मंगल प्रवेश होगा। इसके बाद प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मुनिश्री का मंगल प्रवेश शांतिनगर में होगा। वहां से वीरेंद्र धाड़ीवाल के निवास से मंगल प्रवेश का चल समारोह महावीर स्वामी श्वेतांबर गंज मंदिर के लिए प्रारंभ होगा। इसके पश्चात गंज मंदिर में गुरुदेव के श्रीमुख से मंगल प्रवचन होंगे। वहीं रविवार को जीवन की सफलता विषय पर गुरुदेव के मंगल प्रवचन सुरेशचंद्र चांदमल धाड़ीवाल परिवार द्वारा प्रात: 9.30 बजे गल चौराहे पर आयोजित किए जाएंगे। जैन श्वेतांबर श्रीसंघ जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।