पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | पिछलेमहीने शुजालपुर मार्ग पर कार हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने डायरी मिलने पर मर्ग कायम किया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इंदौर निवासी अमित पुत्र प्रेमनारायण आयु 36 वर्ष 23 नवंबर को शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया था। वहां पर इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। संयोगिता गंज थाना इंदौर से भेजी गई मर्ग डायरी से पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।