नहीं होंगे शुभ कार्य
शादीविवाह, ग्रह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यों को करने के लिए लोगों को अब एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि सूर्य देवता अपने मित्र गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। इसके चलते नए वर्ष में ही शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।
नगर पुरोहित पंडित मनीष पाठक ने बताया कि मंगलवार 16 दिसंबर को मलमास प्रांरभ होगा। जो 14 जनवरी 2015 की रात्रि तक रहेगा। उसके बाद अगले दिन मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा तथा मांगलिक कार्यों की दोबारा शुरूआत होगी।
क्याहै खरमास : ज्योतिषाचार्यपंडित डॉ. दीपेश पाठक ने बताया कि सूर्य उग्र ग्रह माना गया है। गुरु की राशि में सूर्य के आने से गुरु के स्वभाव में उग्रता जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य जिस माह में गुरु की राशि में होता है, वह खरमास कहलाता है। इस मास में कोई शुभ कार्य करने के बजाए भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा की जाए तो अधिक उत्तम फल प्राप्त होता है। इस मास में उगते सूर्य को जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करना चाहिए।
नए साल में गूंजेगी शहनाई
अबविवाह शहनाईयों की गूंज नववर्ष में 16 जनवरी के बाद ही सुनाई देगी। नए वर्ष में जनवरी माह में शुभ तिथियां 17, 18, 25, 26, 29,30 रहेगी। वहीं फरवरी माह में 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 21, 26, 27 मार्च में 5, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14 रहेगी। इसी प्रकार अप्रैल महीने में 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 मई माह में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 19, 20, 24, 27, 28, 30, 31 रहेगी। वहीं जून माह में 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12 रहेगी।