बाइकों की टक्कर में एक गंभीर घायल
आष्टा | रिछाडिय़ाजोड़ पर दो बाइकों की भिडंत होने पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रिछाडिय़ा निवासी दिनेश पुत्र कन्नू गिरी आयु 32 वर्ष बाइक से जा रहा था इसी बीच शनिवार की शाम छह बजे रिछाडिय़ा जोड़ पर बावडिय़ा गोसाई निवासी नासिर खां की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां से भोपाल रेफर किया गया। वहीं दूसरे बाइक सवार नासिर भी घायल हो गया।