कायस्थ समाज का मिलन समारोह हुआ
आष्टा | कायस्थसमाज का मिलन समारोह भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक संजर के मुख्य आतिथ्य में तथा अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आलोक संजर तथा पूर्व विधायक रमेश सक्सेना उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समाज के उत्थान के बारे में लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव द्वारा मार्ग दर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर श्रीवास्तव ने किया तथा आभार अमन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रेखा अशोक श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सोनु श्रीवास्तव, विक्की माथुर, आदित्य श्रीवास्तव, नमन श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव थे।