तार डालने की बात को लेकर मारपीट
आष्टा| नगरके इंद्रा कॉलोनी में आरोपियों द्वारा घरेलू कनेक्शन पर तार डालने से बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इससे एक फरियादी के घर के टीवी फ्रिज जल गए। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला सहित उसके परिवार के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की।
छात्रावास इंद्रा कॉलोनी आष्टा निवासी यशोदा वर्मा प|ी अमीर हुसैन कुरैशी आयु 49 वर्ष के निजी घरेलू कनेक्शन पर आरोपी ज्योति प|ी मांगीलाल उसके पति ने अवैध रूप से तार डाल लिए थे। इससे अधिक लोड पड़ने के कारण लाइन फाल्ट हो गई। इससे फरियादी के घर में रखे टीवी, फ्रिज अन्य सामान जल गया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ज्योति उसका पति मांगीलाल तथा उसका भाई दीना ने मिलकर महिला यशोदा वर्मा, पति अमीर कुरैशी पुत्री सुशीला के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की।