पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान बनाने की बात पर विवाद

मकान बनाने की बात पर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | जावरथाना क्षेत्र के गांव खड़ी हाट में आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ अपनी जगह में मकान बनाने की बात पर मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खड़ी हाट निवासी फरियादी महेंद्र पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा आयु 32 वर्ष के साथ आरोपी ज्ञान सिंह, जीवन सिंह, योगेश, पिंटू ने मिलकर मारपीट की।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फरियादी ने जिस स्थान पर मकान बनाया है उसे आरोपी अपनी जमीन बता रहे हैं। जब उसका महेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पहले भी इस गांव में जमीन को लेकर कई मामले हो चुके हैं।