पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी की फसलों के लिए अमृत साबित हुआ मावठा

रबी की फसलों के लिए अमृत साबित हुआ मावठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | आष्टा/जावर

शुक्रवारकी देर शाम को गरज चमक के साथ हुई बारिश रबी फसल के लिए अमृत साबित हुई है। इससे किसानों के चेहरों पर चमक देखने को मिल रही है। आष्टा में शनिवार की सुबह भी एक झल्ला गिरने के बाद दिन भर ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से आसमान मे बादल छाए हुए थे जो शुक्रवार की देर शाम को आखिरकार जमकर बरसे। आष्टा में करीब एक घंटे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे नगर के बुधवारा, त्रिपोलिया, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड पर पानी भरा गया था। वहीं शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे भी कुछ देर के लिए बारिश हुई। उसके बाद दिन भर सर्द हवाओं ने लोगों ठिठुराए रखा। वहीं शाम को भी बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसी तरह जावर में भी शाम के समय जमकर बारिश हुई। किसानों का कहना है कि यह मावठे की बारिश गेहूं-चने की फसल के लिए लाभ कारी साबित होगी।

फसलोंको मिला जीवनदान

बमुलियाके किसान कृपाल सिंह का कहना है कि इस साल कम बारिश होने के कारण काफी कम जमीन में ही रबी फसल की बोवनी हो पाई है। पानी के आभाव में कई खेत अभी भी सूखे पड़े हैं। अभी तक कृषि विभाग द्वारा रबी फसल की बोवनी के लिए जो लक्ष्य रखा था वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

अरोलिया के किसान इंदर सिंह ने बताया कि इस बार कई किसानों ने पानी के अभाव में बोवनी तो कर दी थी, लेकिन पानी के अभाव में फसल सूख रही थी, लेकिन बीती रात हुई बारिश से फसल को जीवन दान मिल गया है। इस संबंध में कृषि विभाग के एसएडीओ आरके वर्मा का कहना है कि इस बारिश से रबी फसल को फायदा होगा।