पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में सुलझे मामले

लोक अदालत में सुलझे मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{भीड़ से अदालत परिसर खचाखच भरा, सुबह से ही लग गई थी भीड़

कार्यालयसंवाददाता | आष्टा

शनिवारको न्यायालय में नेशनल एवं लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जिसमें बिजली, दिवानी, फौजदारी, क्लेम प्रकरण के अलावा अन्य मामले बिना हार और जीत के निराकरण किए गए। सुबह से लेकर शाम तक न्यायालय परिसर में पक्षकारों की भीड़ लगी रही।

नेशनल एवं लोक अदालत की तैयारी पिछले कई दिनों से कई विभागों में चल रही थी। शनिवार को लोक अदालत के लिए विशेष तैयारियां भी की गई थी। हालांकि यह जरूर देखने में आया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लोक अदालत में कम भीड़ उमड़ी। इस बार अधिकांश किसानों ने बिजली कंपनी की मनमानी का विरोध करते हुए बिना समझौता राशि जमा कराए ही वापस लोट गए। इसके अलावा नगर पालिका, बैंक के प्रकरण भी निपटाए गए। इस बार सबसे अधिक 1400 प्रकरण बिजली कंपनी के थे। इनमें अधिकांश मामले में निराकरण किए गए। जबकि सबसे अधिक 415 प्रकरण तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अपर सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र जोशी के न्यायालय में लगे थे। इनमें से 115 निराकृत हुए तथा इनमें वसूली 10 लाख 83 हजार 593 रुपए की हुई। इसके अलावा क्लेम चेक 110 में से 12 निराकृत, 12 लाख 42 हजार की वसूली, बिजली कंपनी के 173 प्रकरण निराकृत तथा वसूली 20 लाख सात हजार की हुई। इस तरह अपर सत्र न्यायाधीश अलका दुबे के न्यायालय में 36 केस लगे थे उसमें 77 लोग लाभांवित हुए तथा 41 लाख एक हजार एक रुपए वसूली हुई। प्रथम श्रेणी न्यायाधीश स्वाति जायसवाल के न्यायालय में 339 केस, 4200 रुपए वसूली तथा 329 लोग लाभांवित हुए। न्यायाधीश फिरोज अख्तर के न्यायालय में 115 केस, 63 हजार 243 रुपए वसूली तथा 278 लोग लाभांवित हुए। न्यायाधीश सतीशचंद्र मालवीय के न्यायालय में 376 केस, चार लाख 45 हजार रुपए वसूली तथा 475 लोग लाभांवित हुए। न्यायाधीश निवेश जायसवाल के न्यायालय में 46 केस, वसूली पांच लाख 71 हजार 456 रुपए हुई। न्यायाधीश धरम कुमार के न्यायालय में छह केस तथा लाभांवित 14 लोग हुए।

वृहद लोक अदालत में आए किसान यह कहते हुए सुने गए कि हमें तो मालूम हीं नहीं कि हमने बिजली चोरी की थी। जबकि हमारे खेतों में पोल लगे हैं और ही लाइन डली हुई है। सूखे की जमीन होने के कारण हमने अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया है।

आष्टा. शनिवार को मेगा लोक अदालत में किसान इस तरह बिजली और पानी के काउंटर प