पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावरों से सेहत पर बुरा असर

मोबाइल टावरों से सेहत पर बुरा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें प्रमुख जगहों से लेकर आवासीय क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के मोबाईल टॉवर खड़े हुए हैं। जो लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनसे निकलने वाली रेडिएशन भी खतरनाक साबित हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इसे अनदेखा कर रहे हैं।

मोबाइल फोन आम आदमी के जीवन का हिस्सा तो बन गए हैं, लेकिन धीरे धीरे इसके नुकसान भी सामने रहे हैं। नगर में भी गली-मौहल्लों से लेकर आवासीय कॉलोनियों में विभिन्न कंपनियों ने नियमों को ताक में रखते हुए उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए हर कहीं टॉवर खड़े कर दिए हैं। इससे आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। टॉवर से निकलने वाली रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी पड़ने लगा है। वहीं यह हादसे का कारण भी बनने लगे हैं।

इननियमों के बाद मंजूरी

टॉवरबस स्टैंड, सकरी गली में नहीं होना चाहिए। वहीं स्कूल अस्पताल से भी पर्याप्त दूरी होना चाहिए। नजदीकी बिल्डिंग से भी दूर होना चाहिए।

िनयमोंका नहीं करते पालन

चेतावनीबोर्ड पर रेडिएशन प्रतिबंधित क्षेत्र बड़े अक्षरों में लिखा होना चाहिए। जिस बिल्डिंग पर टॉवर लगे हैं उसकी नगर पालिका से मंजूरी तथा उसका संपत्ति कर जमा होना जरूरी है। बिल्डिंग में टॉवर का बोझ उठाने की क्षमता की आर्किटेक्ट रिपोर्ट होना चाहिए। इन नियमों का अधिकांश मोबाइल कंपनियां पालन करती नहीं दिख रही है।

सेहतपर पड़ रहा बुरा असर

घनीबस्ती में स्थित इन टॉवरों से निकलने वाली रेडिएशन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। इसका लोगों पर विपरीत असर भी पड़ने लगा है। इससे वह विभिन्न बीमारियों की चपेट में रहे हैं। शहर के लोगों कहना है कि कई जगहों पर तो बीच बस्ती में ही टॉवर लगा दिए हैं जो मुसीबत का कारण बने हुए हैं।

हादसोंकी रहती है संभावना

नगरमें हर कहीं लगे इन टॉवरों से लोगों की दिक्कतें बारिश के मौसम में तेज हवा-आंधी चलने पर ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं जान भी जोखिम में बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि टॉवर किसी कारणवश टूटकर गिरते हैं तो इससे आसपास निवास करने वाले लोग भी इसकी चपेट में सकते हैं। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यहांलगे हैं टॉवर

नगरके अलीपुर, किला, हाथीखाना, शांति नगर, बजरंग कॉलोनी, बाजार आदि जगहों पर लंबे समय से विभिन्न कंपनियों के टॉवर लगे हुए हैं। इन टॉवरों के साथ जनरेटर भी लगे हुए हैं।