पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट फिर भी जलस्त्रोतों के पास गंदगी

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट फिर भी जलस्त्रोतों के पास गंदगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड के तहत कई गांवों में कुछ ग्रामीणों ने अपनी मनमानी करते हुए सार्वजनिक जल स्रोतों के आसपास गंदगी व कचरा डालने का स्थान बना लिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस समय मौसमी बीमारियों के साथ स्वाइन फ्लू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर रखा है।

इस समय प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ गांवों में स्वच्छता को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। विभाग के अधीन तदर्थ स्वास्थ्य समिति गांवों में स्वच्छता को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। इससे अधिकांश गांवों में पानी निकासी, कचरा डालने की समस्या बनी हुई है। यहां तक की जलस्रोतों के आसपास भी गंदगी पड़ी रहती है। खजूरिया कासम में स्वास्थ्य समिति के ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। हैंडपंप के पास गंदगी फैली हुई है। गांव में नदी किनारे एक हैंडपंप लगा हुआ है। इसके आसपास गांव के कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं। घूड़े का गंदा पानी पंप में जा रहा है। इसी पानी को ग्रामीण पीने के उपयोग में ले रहे हैं। इसी तरह बालाखेड़ा गांव में भी हैंडपंप के पास ही गंदा पानी जमा होने से सड़क से निकलना भी दूभर है, वहीं इसका पानी भी दूषित हो रहा है। गांव के रेवाराम सूर्यवंशी, अमर सिंह, भंवर सिंह मालवीय, जीवन सिंह चौहान ने बताया कि हैंडपंप के पास कांक्रीट सड़क बनी हुई है अब इस पर भी घूड़ा डाला जा रहा है। इससे रास्ता बंद होता जा रहा है। इस तरफ ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव भी ध्यान नहीं देते हैं।

गोपालपुर में भी परेशानी
ग्राम पंचायत गोपालपुर में लगा शासकीय हैंडपंप के आसपास गंदगी व कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही पानी फैल रहा है। इससे पानी भरने आने वाली महिलाओं को इसमें से ही निकलना पड़ता है। साथ ही पंचायत की उदासीनता के चलते यहां पर नाली व सड़क का निर्माण भी नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...