नगर पालिका ने बदला टोल फ्री नंबर
आष्टा | नगर पालिका परिषद ने लोगों की शिकायत टेलीफोन पर लिखकर इसका समाधान करने की जिस योजना का शुभारंभ किया है उसका लाभ उन्हें मिल रहा है। टोल फ्री नंबर होने के बाद लोगों को काल करने का शुल्क देना पड़ता है। दूरसंचार विभाग ने टोल फ्री नंबर में मोबाइल से काॅल करने पर आष्टा का कोड नहीं डायल करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए नया नंबर 18002335012 शुरू किया है। अब इस नंबर पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।