पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामनवमी को शौर्य दिवस के रूप में मनाने बैठक

रामनवमी को शौर्य दिवस के रूप में मनाने बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | राजपूत क्षत्रिय समाज युवा संगठन की इकाई की बैठक समाज के सेमनरी रोड स्थित छात्रावास में आयोजित की गई। इसमें रामनवमी को शौर्य दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा की।

बैठक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अगेरा की पूर्व अनुमति के अनुसार प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष मान सिंह इलाही ने की। इसमें समाज की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से मई माह में रामनवमी तिथि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को शौर्य दिवस के रूप में मनाना तय हुआ। वहीं अपने-अपने कार्यक्षेत्र अनुसार विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के अपनी-अपनी राय रखीं। छात्र-छात्राओं, किसान , व्यापारी बंधुओं को भविष्य में कॅरियर काउंसलिंग कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में नरेंद्र भाटी, हरपाल ठाकुर, जितेंद्र शोभाखेड़ी, जीवन सिंह, शैलेंद्र कुरावर, जय सिंह, राहुल ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, लोकेंद्र भाटी, जितेन भंवरी आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...