पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि की लापरवाही के चलते विद्यार्थियों का वर्ष अधर में

विवि की लापरवाही के चलते विद्यार्थियों का वर्ष अधर में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहतवाड़ा | शैक्षणिक सत्र 2015-16 के बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों द्वारा दी गई परीक्षा का परिणाम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर को अनुत्तीर्ण दर्शाया है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने कुल सचिव को ज्ञापन भेजा है।

महात्मा गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की वर्ष 2015 शैक्षणिक सत्र में मेरा परीक्षा केंद्र शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा रहा है। इसमें मुझ सहित लगभग 80 विद्यार्थियों ने बीकॉम पंचम सेमेस्टर विषय कंप्यूटर एप्लीकेशन को लेकर परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 28 जनवरी को विवि की वेबसाइट पर घोषित किया गया। इसमें लगभग सभी 80 विद्यार्थियों को न्यूनतम मात्र 4 अंक ही प्रदर्शित किए गए हैं। जबकि सभी छात्रों ने उक्त विषय को लेकर प्रश्नों के उत्तर पुस्तिका में सही लिखे हैं। उक्त परीक्षा परिणाम बिलकुल विपरीत हैं। सोनू आर्य, मनीषा, अर्जुन धनगर, दीक्षा शर्मा, पल्लवी सोनी, आशा परमार, शुभम, रूपाली, अरविंद कुमार विद्यार्थियों आदि ने ज्ञापन भी दिया।

खबरें और भी हैं...