महासम्मेलन में शामिल हुए नगर के युवा
आष्टा | युवा परमार समाज का प्रांतीय सम्मेलन रविवार को गुफा मंदिर भोपाल में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत शोभायात्रा के साथ की गई। जिसमें नगर के समाज के युवा भी शामिल हुए। महासम्मेलन की शुरुआत लाल घाटी से शोभायात्रा के साथ की गई। जिसका समापन गुफा मंदिर पहुंचकर हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष आलोक शर्मा, कालापीपल विधायक इंदर सिंह परमार, युनिवर्सिटी के कुलपति मान सिंह परमार तथा विशेष अतिथि के रूप में देवी सिंह परमार, कैलाश परमार नपाध्यक्ष आष्टा, शिवनारायण परमार आिद शामिल थे।