- Hindi News
- लापरवाही पड़ सकती है भारी, िजम्मेदार नहीं निभाते जिम्मेदारी
लापरवाही पड़ सकती है भारी, िजम्मेदार नहीं निभाते जिम्मेदारी
{व्यस्त मार्ग पर हैं अिधकांश स्कूल
{ सड़क के सामने हैं स्कूलों के गेट, इसके बाद भी लापरवाही
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
नगरकी मुख्य सड़कों पर कई शिक्षण संस्थाएं लग रही हैं। इनमें निजी स्कूल अधिक हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी होते ही सड़कों पर पहुंच जाते हैं। इनको रोकने के लिए भी संस्थाओं ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है।
गौरतलब है कि आष्टा-कन्नौद हाईवे किनारे करीब एक दर्जन स्कूल लग रहे हैं। इनमें इक्का-दुक्का ही सरकारी स्कूल हैं। जबकि निजी स्कूल अधिक हैं। इन स्कूलों के मुख्य गेट पर भी सड़क पर ही है। इससे नौनिहालों पर स्कूल से बाहर निकलते ही अंधाधुंध दौड़ते वाहनों की रफ्तार का खतरा मंडराता रहता है। स्कूलों ने इसके लिए किसी प्रकार के उपाय नहीं किए हैं।
वहीं स्कूल का गेट सड़क के सामने होने से बच्चों को रोड क्रास करते समय भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका कारण यह है कि कन्नौद रोड पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। इसके अलावा जहां भी स्कूल सड़क किनारे हैं वहां से दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। इसके साथ ही स्कूल लगने छूटने के समय इन स्थानों पर पालकों के वाहनों का जमावड़ा लग जाता है।
बिनामापदंडों के स्कूल
नगरके कन्नौद मार्ग पर जो स्कूल या संस्थाएं चल रही है उनमें से कुछ को छोड़ अधिकांश के पास बाल संरक्षण अधिनियम शासन द्वारा लागू किए मापदंड का अभाव है। इसके बावजूद नगर में होने के बाद भी इन स्कूलों की अनदेखी की जा रही है। इन स्कूलों में खेल मैदान से लेकर भवन तक भी नहीं है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।
सड़कपर लगता जमघट
नगरके अलीपुर से लेकर कृषि उपज मंडी तक हाईवे पर ही कुछ स्कूल लग रहे हैं। इसके अलावा बाकी स्कूल आष्टा-कन्नौद रोड स्थित बजरंग कालोनी, अंशय चित्रालय, काछीपुरा, मुकाती की बावड़ी, चंदन नगर, शांति नगर आदि में सड़क पर ही हैं। स्कूलों से छुट्टी के समय बच्चों का जमघट सड़क पर नजर आता है।
आवागमनबाधित
सुबह,दोपहर शाम के समय आष्टा-कन्नौद रोड स्थित इन स्कूलों में पालक बच्चों की भीड़ रहती है। इस बीच मार्ग पर चलने वाले ट्रक बस के अलावा अन्य वाहन थम जाते हैं। यह स्थिति करीब आधा घंटे तक बनी रहती है उसके बाद कहीं जाकर बच्चों के चले जाने से मार्ग सुचारु रुप से चालू हो पाता है।