पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर संवाददाता | आष्टा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आष्टा

भोपाल-इंदौर फोरलेन पर अमलाहा गांव में शनिवार शाम को ट्रक ने सामने जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार शाम करीब सवा 6 बजे निपानियाकलां थाना आष्टा निवासी जगदीश प्रजापति पुत्र बापूराम 42 साल अपनी प|ी सुमित्रा बाई 38 साल तथा अपने रिश्तेदार बिहारीलाल पुत्र नन्नूराम प्रजापति 55 साल के साथ बाइक से थूना पचामा रिश्तेदारी में जा रहा था। अमलाहा गांव में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में जगदीश और बिहारी लाल प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठी सुमित्रा बाई घायल हो गई। इस बीच गांव के लोग कुछ समझ पाते ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने ट्रक नंबर पुलिस को नोट करा दिया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, दो की मौत
खबरें और भी हैं...