सफाई के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन
नगर के मेवाड़ा कॉलोनी के लोगों ने नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क तथा घरों के सामने बहने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। वार्ड वासियों ने नाली व्यवस्था करने और साफ-सफाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड 16 में स्थित मेवाड़ा कॉलोनी में नाली का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैलता है। वहीं पानी बहकर घरों के सामने पहुंच जाता है। इस कारण वार्ड के लोगों को गंदे पानी में से ही निकलकर जाना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह, अजय आर्य, महेंद्र चौहान, नरेश मेवाड़ा, धीरज कुमार, सुकमा बाई, प्रदीप कुमार, गोकुल बाई, भरत मेवाड़ा, बद्रीलाल, अनार सिंह शामिल हैं।