पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर कहीं बसों को रोक बैठा रहे यात्री

हर कहीं बसों को रोक बैठा रहे यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर कहीं बसों को रोक बैठा रहे यात्री

कार्यालयसंवाददाता | आष्टा

नगरसे ग्रामीण क्षेत्रों भोपाल-इंदौर चलने वाली बसों के कंडक्टर ड्रायवर बसों को स्टैंड से निकालते ही काफी देर तक बाहर खड़ा रखते हैं। इसके अलावा हर कहीं रोककर यात्रियों को बैठाना शुरू कर देते हैं। इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है।

नगर से ग्रामीण क्षेत्रों भोपाल-इंदौर चलने वाली बसों के कारण परेशानी होती है। स्टैंड से बाहर निकलते ही जगह-जगह बसों को रोककर सवारियों को बैठाना शुरू कर दिया जाता है। यह लोग बाजार प्रमुख चौराहों को भी नहीं देखते हैं और सवारी दिखते ही बसों को हर कहीं खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। वहीं बस के अचानक रुकने से पीछे आने वाले वाहनों के टकराने की भी संभावना रहती है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान देते नजर नहीं रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम तथा एसडीओपी से भी की थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने इन वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई नहीं होने से सुधार नहीं हो पा रहा है।