इधर-उधर से ला रहे पीने का पानी
क्षेत्रके गांव कुरावर के अनुसूचित जाति मोहल्ले में पानी का एक भी जलस्त्रोत नहीं हैं। इससे लोगों को मजबूरन इधर-उधर से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं।
कुरावर में अनुसूचित जाति मोहल्ले में करीब 300 लोग निवास करते हैं। इसके बाद भी मोहल्ले में पानी का एक भी साधन उपलब्ध नहीं है। इस वार्ड के लोगों को नल-जल योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण दूर-दराज खेतों पर स्थित कुएं, ट्यूबवेलों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी उठाना पड़ रही है। गांव के लाड़ सिंह, लखन सिंह ने बताया कि वह इस समस्या का पिछले कई समय से सामना करते रहे हैं। इस संबंध में कई बार जिम्मेदारों को भी अवगत कराया है।
बारिशमें बढ़ जाती है परेशानी : इसमोहल्ले के लोग गर्मी ठंड के मौसम में तो इधर-उधर से पानी भरकर ले आते हैं, लेकिन बारिश में उनकी परेशानी बढ़ जाती है। बारिश में उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर ही पानी लाना पड़ता है। इस वार्ड के लोगों ने शासन से मौहल्ले के लिए हैंडपंप स्वीकृत कराने के साथ लगाने की मांग की है, जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सकें। इस संबंध में सरपंच सजन सिंह ठाकुर का कहना है कि नलजल योजना चालू होने के बाद यह समस्या भी हल होगी।