पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने से गांवों में नहीं बिजली

एक महीने से गांवों में नहीं बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमें बिजली नहीं होने से लोगों ने गणेशोत्सव का पर्व भी अंधेरे में ही मनाया था। जबकि दो तीन दिन बाद नवरात्र का पर्व भी शुरु होने जा रहा है। इसमें भी श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी। समिति के सदस्यों का कहना है कि नवरात्र पर्व में भी आकर्षक रोशनियों से पांडाल सजाए जा रहे हैं। नवरात्र में गरबे के आयोजन भी होते हैं जो इस बार मुश्किल हो सकता है। यदि बिजली चालू नहीं हुई तो पर्व फीका मनेगा। ग्रामीणों ने कंपनी से नवरात्र पर्व से पहले नई डीपी रखकर बिजली सप्लाई चालू करने कि मांग की है।

{नवरात्र पर्व की शुरुआत से पहले नई डीपी रखने की मांग

कार्यालयसंवाददाता | आष्टा

ब्लॉकके गांव जसमत में बीते एक महीने से डीपी जलने के कारण बिजली नहीं है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

जिम्मेदार खराब डीपी को खोलकर भी ले गए हैं, लेकिन नई डीपी अभी तक नहीं रखी गई है। अब पूरा गांव अंधरे में डूबा हुआ है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह हालत कई गांवों में है जहां बिजली नहीं आने से अंधेरा पसरा हुआ है।

ग्राम पंचायत जसमत में डीपी जलने के कारण बीते एक महीने से पूरे गांव में बिजली नहीं है। इस कारण रात में ग्रामीणों को चिमनी के उजाले का सहारा लेना पड़ रहा है। इस समय बारिश का मौसम होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। साथ ही उमस और गर्मी के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नहीं होने से लोगों को रात में चैन की नींद लेना भी मुश्किल हो गया है। गांव के योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में बिजली कंपनी को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली नहीं होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। लोगों को मजबूरन इधर-उधर से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसके अलावा अन्य परेशानी भी रही है।

राशिजमा कराने पर अड़ी कंपनी

बिजलीनहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी और बिजली कंपनी भी बकाया राशि जमा करने के लिए दबाव बना रही है। कंपनी के जिम्मेदारों का कहना है कि जब तक बकाया की आधी राशि जमा नहीं होगी तब तक नई डीपी रखकर गांव की सप्लाई चालू नहीं की जाएगी। इससे लोगों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है।

बकायादेने पर होगी बिजली चालू

^बिजलीकंपनी