पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पगडंडी के रास्ते से कर रहे आवागमन

पगडंडी के रास्ते से कर रहे आवागमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंडके गांव नानजीपुरा में सड़क नहीं बनी होने से वर्षों से लोग पगडंडी मार्ग से ही आवागमन कर रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी उठाना पड़ रही है। इस समस्या को जिम्मेदार भी अनदेखा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नानजीपुरा से सिद्दीकगंज की दूरी 8 किमी है। इसमें गांव तक पक्का रोड नहीं बना होने से वर्षों से लोगों को कच्चे मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। नानजीपुरा के लोग बरखेड़ी तक तो पगडंडी मार्ग से चलकर आते हैं। इसके बाद बरखेड़ी से सिद्दीकगंज तक भी उबड़-खाबड़ मार्ग होने से उनको परेशानी आती है। इस मार्ग पर 8 महीने तो लोग चलकर निकाल लेते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इसका कारण यह है कि पूरे रास्ते पर कीचड़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे भी मुख्य सड़क तक चारपाई पर लागकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्का रोड बनाने के लिए कई बार प्रशासन जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। इसके बाद भी आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

कईगांवों में है इस तरह की स्थिति : क्षेत्रके कई गांव अभी भी सड़क से वंचित हैं। इससे लोगों को मुख्य सड़क तक कच्चे मार्ग से ही चलकर आना पड़ता है। इससे उन्हें दिक्कतें होती हैं। साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इन गांवों के लोग भी प्रशासन को आवेदन देकर सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। उसके बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।