पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में नहीं सुधर रही ओपीडी व्यवस्था

अस्पताल में नहीं सुधर रही ओपीडी व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में नहीं सुधर रही ओपीडी व्यवस्था

आष्टा | इससमय सिविल अस्पताल में मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि वार्ड में भर्ती मरीजों के कारण पलंग खाली मिलना मुश्किल हो रहे हैं। दूसरी तरफ सुबह की ओपीडी में एक घंटे पहले ही डॉक्टर गायब हो जाते हैं तो शाम के समय इक्का-दुक्का ही ड्यूटी करने पहुंचते हैं। इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सिविल अस्पताल में इस समय अव्यवस्था जमकर चल रही है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। इन मरीजों में वायरल, मलेरिया, घबराहट, पेटदर्द, सर्दी, जुकाम के सबसे अधिक मरीज रहे हैं। सुबह के समय ओपीडी का समय एक बजे तक का होता है। जबकि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आधे से एक घंटा पहले ही चैंबर से निकल जाते हैं। इस संबंध में बीएमओ डॉ. प्रवीर गुप्ता का कहना है कि शाम की ओपीडी में अधिकांश डॉक्टर रहते हैं। यदि ऐसा है तो निर्देशित करेंगे।