इस बार नए चेहरों की होगी परिषद
इस बार नए चेहरों की होगी परिषद
आष्टा | इसबार नगर पालिका की परिषद नवनिर्वाचित नए युवा चेहरों से सजी होगी। चुनाव में पुराने पार्षदों में से पांच ही वापसी कर पाए। जबकि इनमें तीन ऐसे हैं जो अपनी प|ियों के सहारे दोबारा चुने गए हैं।
नगर के 18 वार्ड में से इक्का-दुक्का छोड़कर सभी में से युवा लोग ही पार्षद पद के लिए किस्मत आजमाने खड़े हुए थे। वहीं कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी युवा ही थे। नगर के कुछ वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के पुराने वृद्ध प्रत्याशियों को मतदाताओं ने नजर अंदाज करते हुए युवाओं के सिर पर ही जीत का सेहरा बांधा है।
इसके अलावा कई पुराने पार्षदों को भी निर्दलीय उम्मीदवारों के सामने हार का मजा चखना पड़ा है। नगर के वार्ड नौ, वार्ड 14 से ही कांग्रेस और भाजपा के वर्तमान पार्षदों की पुन: वापसी हुई है। जबकि वार्ड एक, वार्ड 12 तथा वार्ड 16 से वर्तमान पार्षदों की प|ियां वार्ड आरक्षण होने से चुनी गई हैं। इसके अलावा नगर के 10 वार्डों में युवा पार्षदों पर इस बार मतदाताओं ने विश्वास जताया है। अब यही नई टीम नगर सरकार में दिखाई देगी।