इिज्तमा से लौटी जमातों का स्वागत किया
आष्टा | भोपालके ईंटखेड़ी में तीन दिवसीय तबलीगी दीनी इज्तिमा के अंतिम दिन सोमवार को हाईवे पर जाम की स्थिति को रोकने के लिए लोडिंग वाहनों ट्रकों को पुलिस ने सड़क किनारे ही खड़ा करा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भोपाल इज्तिमा में शामिल होने के लिए काफी लोग गए थे। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान जाम की स्थिति भी बनी थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार को भी इज्तिमा का अंतिम दिन होने से तहसील के अलावा अन्य जगहों से काफी लोग भोपाल पहुंचे। इस दौरान हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें हो और जाम की स्थिति नहीं बने, इसलिए पुलिस ने लोडिंग वाहनों ट्रकों को बीच में ही रोककर सड़क किनारे खड़ा करा दिया था। इस कारण बायपास चौपाटी पर सड़क किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग गई थीं। इस व्यवस्था से यातायात तो सुव्यवस्थित तरीके से चलता रहा, लेकिन लोडिंग वाहन वालों को दिक्कतें हुई।
जावरमें भी रोके वाहन: जावरपुलिस ने भी हाईवे से गुजरने वाले बड़े वाहनों ट्रकों को वहीं पर साइड में खड़ा करा दिया था। इसी तरह अन्य जगहों पर भी पुलिस ने वाहनों को खड़ा कराया था। वहीं जो वाहन हाईवे से गुजर रहे थे उनको बायपास चौपाटी पर यातायात पुलिस ने रोककर साइड में खड़ा करा दिया। पुलिस का कहना था कि उन्हें इन वाहनों को रोकने के लिए निर्देश मिले हैं।
कार्यालय संवाददाता | आष्टा
सोमवारको भोपाल के ईंटखेड़ी में तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा के समापन के बाद क्षेत्र में लौटने वाली जमातों को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित सुभाष ग्राउंड पर उनके स्वागत की व्यवस्था की गई थी। इसे देखते हुए यहां पर काफी दुकानें भी लगाई गई थी।
हर साल की तरह इस बार भी नगर से भोपाल ईंटखेड़ी इज्तिमा स्थल तक जाने के लिए समाज के लोगों ने निशुल्क सेवा रखी गई है। सोमवार को तीन दिनी तब्लीगी इज्तिमा के आखिरी दिन होने से दुआ में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिवसीय इज्तिमा में जाने के लिए शुरू दिन से ही नि: शुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई थी, जो दुआ तक जारी रही। अमन चैन की दुआ के लिए लोग यात्री निजी वाहनों से बड़ी संख्या में भी पहुंचें।
सुभाषग्राउंड पर लगा मजमा : इज्तिमाके समापन के बाद लौटने वाली जमाअतों का नगर के पु