पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला किसानों का दल नई तकनीक सीखने रवाना

महिला किसानों का दल नई तकनीक सीखने रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड के गांव खानदोरापुर गुराडिय़ा वर्मा से मापवा योजना के तहत 30 महिला किसानों का समूह 3 दिवसीय अन्र्तजिला भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ये महिला कृषक खेती की नई तकनीक को देखकर काे आएंगी।

कृषि विभाग अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि महिला किसानों का यह दल शासकीय कृषि प्रक्षेत्र फं दा, केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान नबी बाग भोपाल, अब्दुल्लागंज प्रक्षेत्र, पंवारखेड़ा, पचमढ़ी, रेहटी फार्म मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना के तहत चुने हुए प्रगतिशील किसानों के खेतों संस्थानों का भ्रमण करेगा। इस दौरान आवश्यक जानकारी ली जाएगी।

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया में जैविक खेती, उद्यानिकी, उन्नत कृषि प्रक्षेत्र प्रबंधन का ज्ञान प्राप्त कर वापस लौटकर क्षेत्र में अपनी साथी कृषक महिलाओं को गांव में आकर नवीन तकनीकी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर दल प्रभारी एसएस इटावदिया कृषि विकास अधिकारी सहायक दल प्रभारी डीएस ठाकुर, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष महेश कुमार कर्मोदिया उपस्थित थे।