जुलूस निकालकर भगवान की स्थापना
विकासखंड के गांव खाचरोद में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान चंद्रप्रभु की स्थापना की गई। इस अवसर पर पार्श्वनाथ भगवान का जुलूस प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
खाचरोद के जैन मंदिर में सोमवार को चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर दिगंबर जैन समाज के लोगों ने उत्साह के साथ तैयारी की गई थी।
बैंडबाजों के साथ लोगों ने की अगवानी
स्थापना के चलते समाज के लोगों ने पॉवर हाउस से बैंडबाजों के साथ भगवान पाश्र्वनाथ की आगवानी की। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
होगा आज मंगल प्रवेश
मंगलवार को सुबह आठ बजे आचार्य श्री 1008 विशुद्ध सागर महाराज का मंगल प्रवेश होगा। इस मौके पर समाज के लोगों ने सभी से मुनिश्री की आगवानी में उपस्थित रहने की अपील की है। इनमें अखिलेश जैन, संतोष कुमार जैन, सुनिल कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, विनोद कुमार, दिनेश कुमार जैन, त्रिलोकचंद्र जैन, बदामीलाल जैन, मांगीलाल जैन आदि शामिल हैं।
आष्टा. खाचरोद में जैन समाज का प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला।