स्टाम्प की कमी से हो रही परेशानी
नगरके तहसील कार्यालय में बड़े स्टापों की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग स्टांप खरीदने के लिए स्टांप विक्रेताओं के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें छोटे स्टांप ही मिल पा रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए सर्च रिपोर्ट, रजिस्ट्री के अलावा अन्य कामों को कराने के लिए बड़े स्टांपों की आवश्यकता लग रही है। इसमें तहसील कार्यालय में बीते एक महीने से 50 100 रुपए के स्टांपों का अभाव होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोग स्टांप विक्रे ताओं के पास 50 100 रुपए के स्टांप खरीदने पहुंच रहे हैं तो उन्हें विक्रेता 10 20 रुपए के स्टांप दे रहे हैं। इससे लोगों की फाइल में कागजों का भार बढ़ता जा रहा है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। इसके बाद भी इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।
नहींमिल रहे कई स्टांप
तहसीलमें रजिस्ट्री के लिए स्टांप खरीदने आए जगदीश ने बताया कि उसे बड़े स्टांपों की जरूरत है। वह सभी स्टांप विक्रेताओं के पास 50 100 रुपए का स्टांप लेने गया, लेकिन किसी के पास भी नहीं मिला है। इस कारण छोटे स्टांप ही खरीदना पड़ा। वहीं स्टांप विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि आगे से ही 50 100 रुपए के स्टांप नहीं रहे हैं। इस कारण मजबूरन ग्राहक बड़े स्टांप खरीदने आता है तो उसे छोटे स्टांप ही देना पड़ता है।
छोटे स्टांपों को खरीदने में होती है दिक्कत- इस समय तहसील में 5,10,20 500 आदि के ही स्टांप मिल रहे हैं। यदि किसी को 50 रुपए का स्टांप लेना है तो विक्रेता उसे दो बीस एक दस रुपए का स्टांप देता है जिनको लेने में लोग आनाकानी करते हैं, लेकिन मजबूरी में खरीदना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि तहसील में प्रत्येक दिन लोग रजिस्ट्री, लेनदेन की लिखा-पड़ी के अलावा अन्य कामों को कराने के लिए आते हैं। इस काम में उन्हें बड़े स्टापों की ज्यादा जरूरत लगती है।