पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटे स्पीड ब्रेकर अब तक नहीं बदले गए

टूटे स्पीड ब्रेकर अब तक नहीं बदले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरमें कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी करने के लिए फाइबर के स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे। जो जगह-जगह से टूटने के साथ उखड़ गए हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

शहर की सड़कों पर वाहनों की गति कम करने के लिए हजारों रु पए की लागत से फाइबर के स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे। इनको लगाने की गुणवत्ता की पोल कुछ दिनों में ही खुल गई थी। इसमें कोई ब्रेकर साइड से टूटा है तो किसी का बीच में से हिस्सा टूट गए हैं। इस कारण उनके ब्रेकर के नुकीले कीले बाहर निकल आए हैं। इससे वाहनों के निकलने से पंचर हो रहे हैं। कई बार वाहन चालक इनके कारण दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। जबकि इस समय स्पीड ब्रेकरों की यह स्थिति है कि कई जगहों पर तो दोनों साइड के हिस्से ही बचे हैं। इस कारण फिर से अधिकांश वाहन चालक इन जगहों से तेज रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते हुए ले जाते हैं। इससे सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ हादसें की संभावना रहती है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

बिगड़ताहै संतुलन : अधिकांशफाइबर स्पीड ब्रेकरों के साइड के हिस्से टूटे हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन चालक ब्रेकर से वाहन ले जाने की बजाए टूटे हिस्से से वाहन निकालता है।