पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली प्लाटों में भरी गंदगी से लोग परेशान

खाली प्लाटों में भरी गंदगी से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरकी कई कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास निवास करने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। नगर की कई कॉलोनियों में लंबे समय से खाली प्लॉट पड़े हुए हैं। इनमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस कारण आवारा मवेशियों का भी यहां पर जमावड़ा लगा रहता है। वहीं गंदगी के कारण लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसके बाद भी इसका समाधान नहीं हो रहा है।