अभियान में साझेदारी निभाई
आष्टा | न्यायालयपरिसर में बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश सत्येंद्र सोलंकी की उपस्थिति में न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में साझेदारी की।
इस दौरान न्यायाधीश अभिभाषक संघ द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर गंदगी को साफ किया गया। इस अवसर पर एडीजे सत्येंद्र जोशी, अलका दुबे, न्यायाधीश गण फिरोज अख्तर खान, एससी मालवीय, निवेश जायसवाल, स्वाति जायसवाल, धरम कुमार, संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, एडवोकेट ताज मोहम्मद ताज, धीरज धारवां, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र परमार आदि उपस्थित थे।