स्पर्धा में मिला पहला स्थान
आष्टा | राजधानीदिल्ली में आयोजित ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता में माडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके चलते संस्था में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता में 8वीं के छात्र ऋषभ जैन संजय जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर प्राचार्य पवन सोनी सहित समस्त स्टॉफ एवं संचालक मंडल के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।