पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में मुद्दों पर चर्चा

बैठक में मुद्दों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। वहीं अन्य मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए।

भाकिसं की आयोजित बैठक में किसानों की समस्या में गेहूं खरीदी पर बोनस, बिजली बिल की समस्या फसल बीमा की समस्या आदि पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसंबर मंगलवार को भोपाल के शाहजानी पार्क में सुबह 10 बजे से धरना आंदोलन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें अधिक संख्या में किसानों से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, जीवन सिंह मेवाड़ा, जशरथ सिंह, चंदर सिंह, विनोद वर्मा, मुकेश पटेल, जीवन मितवाल, रूगनाथ सिंह, चंदर सिंह ठाकुर, मांगीलाल पाटीदार, मनोज पाटीदार, छगन सिंह, कल्याण सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह, देव नारायण, हरिनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।