पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर नहीं होने से रही परेशानी

चैंबर नहीं होने से रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके काला तालाब के समीप रोड के साइड में बनी नाली के ऊपर चैंबर नहीं लगा होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी हुई है।

काला तालाब का सौंदर्यीकरण होने से इस समय तालाब पर काफी लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहीं से अन्य लोगों का भी आना जाना होता है। इसमें सड़क किनारे नाली के ऊपर चैंबर नहीं लगा होने से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार तो यहां लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। इसके बाद भी नाली पर चैंबर नहीं लगाया जा रहा है। इससे आने वाले समय में बड़ी घटना भी घटित हो सकती है।