लापरवाही से हो सकता है हादसा
आष्टा. ताजपुरा जाने वाले रोड पर इस तरह से झूल रहे बिजली के तार।
{वाहन निकालने के लिए ऊंचे करना पड़ते हैं तार
कार्यालयसंवाददाता |आष्टा
नगरके पंचायती बाड़ा स्थित ताजपुरा रोड पर बिजली के तार लंबे समय से जमीन की और झूल रहे हैं। जबकि बड़े वाहनों से तो टकराने की भी संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी इन लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर में कई मकानों की गैलरियाें छतों से हाईटेंशन बिजली के तार निकले हुए हैं। इससे छोटे बच्चों का छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पंचायती बाड़ा के सामने ताजपुरा रोड पर पिछले कई दिनों से बिजली के तार जमीन की और झूल रहे हैं।
इसमें बड़े वाहनों के निकलने पर तो कई बार तारों को लकड़ी से ऊपर करना पड़ता है। तब कहीं जाकर वाहन निकल पाते हैं। इस दौरान जरा सी चूक से बड़ा हादसा होने की भी संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इन तारों का रख-रखाव करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। बिजली कंपनी की यह लापरवाही आम लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। इस कॉलोनी के लोग जिम्मेदारों से तारों की मरम्मत शिफ्टिंग करने की भी मांग कर चुके हैं।
दिनभर लगा रहता है आना-जाना
इसमार्ग से दिनभर कई लोगों का आना जाना होता है। यहीं पर दुकान लगी होने आसपास मकान होने से दिनभर भीड़ की स्थिति भी बनी रहती है।
ऐसे में झूलते तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले कसाई पुरा चौराहे पर बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में एक बालक गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी तरह से पूर्व में और भी हादसे हो चुके हैं। उनसे भी सबक नहीं लिया जा रहा है।
योजनाके तहत नहीं हुआ पूरा काम : नगरमें आरपीडीआरपी योजना के तहत भी बिजली का काम पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने अधूरा काम करके काम बंद कर दिया है। इससे भी यह स्थिति बनी हुई है।