पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर हाट बाजार लगने से लगा जाम

सड़क पर हाट बाजार लगने से लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको नगर का साप्ताहिक हाट होने के कारण मुक्तिधाम के सामने सड़क पर दुकानें लगाने से दोपहर में वाहन फंस गए। इस कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्री बसों को बायपास से घूमकर बस स्टैंड पर आना पड़ा।

साप्ताहिक हाट में दो से तीन यात्री बसों के फंसने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार दोपहर एक बजे से मुक्तिधाम के सामने सड़क पर सब्जी की दुकानें लगाने से जाम की स्थिति बनने लगी थी। उसके एक घंटे बाद वाहनों के फंसने के कारण रास्ता बंद हो गया। जो काफी देर तक भी नहीं खुलने के कारण भोपाल से आने वाली बसें बायपास घूमकर बस स्टैंड पर पहुंचना पड़ा। इसी तरह इंदौर से भोपाल जाने वाली बसों को भी वापस बायपास जाकर भोपाल रवाना होना पड़ा। इससे बस स्टैंड पर बसें एक ही गेट से आने के कारण अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

यात्रियोंको हुई परेशानी : बुधवारको लगे जाम में भोपाल-इंदौर की बसों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के यात्री वाहन भी फंसे रहे। इसके अलावा अन्य छोटे वाहनों के साथ दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। सबसे अधिक दिक्कत हाट बाजार वाले स्थान पर देखने को मिली। यहां पर पुलिया निर्माण होने से मार्ग बाजार के स्थान से डायवर्ट किया गया है। बाजार वाले दिन वहां पर भी हाथ ठेले अन्य दुकानें लगने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई।

निर्माणकार्य से परेशानी : पुरानेभोपाल-इंदौर हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। इस समय ठेकेदार ने नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड तक सड़क को खोद दिया है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं व्यापारियों को भी व्यापार करने में परेशानी हो रही है।