निस्वार्थ सेवा करना ही दायित्व
{ गांव अलीपुर में किया मतदाताओं का आभार व्यक्त
कार्यालयसंवाददाता |आष्टा
जनप्रतिनिधियोंका यहीं कार्य है कि वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें। हम सभी साथियों के साथ अपने दायित्वों का पालन करने में कोई कसर नहीं रखेंगे। सभी वार्डों में समान रूप से कार्य होंगे और नागरिको तक मुलभूत सुविधाओं को पहुंचाने तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो तक घर-घर पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाएगें।
यह बातें नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने अलीपुर क्षेत्र के लोगों से मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के दौरान कहीं। श्री परमार ने कहा कि नगर विकास में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित रहेगी और कोई भी मोहल्ला और गली विकास से अछूते नहीं रहेंगे। यही हमारा संकल्प है। श्री परमार ने मंगलवार को अलीपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक, दो और तीन में राजेंद्र जैन के साथ घर-घर जा कर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष का अलीपुर मोड़ पर राजेन्द्र जैन मित्र मण्डल द्वारा स्वागत किया गया।
ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के बीच अलीपुर पहुंचे श्री परमार के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह, महासचिव प्रदीप प्रगति, हिफजुरर्रहमान भैया मियॉ, सनव्वर खान, राजेंद्र दरबार, अभिषेक सुराणा, नरेंद्र सिंह ठाकुर खड़ी, पार्षद प्रतिनिधि अनिल मल्ला, पूर्व पार्षद सलीम अंसारी, कलीम उददीन, अमर सिंह घनघोर सहित अनेक लोग शामिल थे।
इस दौरान डोराबाद, पीलीखदान, मीरपुरा, पटवारी कालोनी, मयूर कालोनी सहित मुख्य मार्ग पर अनेक लोगों ने श्री परमार का साफा बांध कर तथा पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
आष्टा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रत्याशी वार्डों में जाकर मतदाताओं से मिले।