पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें

दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | क्षेत्रके गांवों में अत्यधिक बिजली कटौती के चलते जहां आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है, वहीं नगर में नगर पालिका की लापरवाही के चलते दिन में ही स्ट्रीट लाइटें जगमगा रही हैं। इसके बाद भी इन्हें बंद नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से दिन के समय त्रिपोलिया चौराहे पर खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इस तरह से बिजली की बर्बादी की जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस तरह से आए दिन शहर में स्ट्रीट लाइटें दिन में चालू रहती हैं। इसके बाद भी इन्हें बंद नहीं किया जाता है।