पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया

महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | इछावरथाना के गांव रामनगर निवासी एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन प्रताडि़त कर रहे थे। इससे तंग आकर विवाहिता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार गांव रामनगर निवासी रितेशना आयु 24 वर्ष का विवाह गांव कोठरी निवासी कृष्णपाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर विवाहिता ने अपने पति कृष्णपाल, ससुर डोंगर सिंह, सास मांगीबाई, जेठ बलराम सिंह, जेठानी सीमा बाई देवर जानकी प्रसाद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।