बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
आष्टा | आष्टा-कन्नौदमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार कन्नौद मार्ग पर गांव झरखेड़ी जोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार राजेंद्र सिंह, रेखा बाई, आयुष कमलेश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।