लाइन मेन के साथ ग्रामीण ने की मारपीट
आष्टा | गांवबेदा खेड़ी में डीपी का फ्यूज बांध रहे एक लाइन मेन को आरोपी ने गाली-गलौच की तथा पत्थर मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोठरी सब स्टेशन के सहायक लाइन मेन गुलाब सिंह पुत्र गोपीलाल धनगर के साथ बेदा खेड़ी निवासी आरोपी प्रहलाद पुत्र रामचरण मालवीय ने मारपीट की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाइन मेन बेदा खेड़ी में सोसायटी के पास डीपी का फ्यूज बांध रहा था। इस दौरान आरोपी ने आकर गाली-गलौच की तथा पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इन दनों ग्रामीण क्षेत्र में खराब हुए ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी समय पर नहीं बदल रही है इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।