पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षित नहीं है एटीएम

सुरक्षित नहीं है एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरक्षित नहीं है एटीएम

कार्यालय संवाददाता | आष्टा

नगरमें सरकारी प्राइवेट बैंकों के एटीएम संचालित हैं जो 24 घंटे अपने ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं। लेकिन यहां तैनात सुरक्षा गार्ड ड्यूटी करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे भविष्य में बड़ी वारदात हो सकती है।

नगर में इस समय एक दर्जन से अधिक बैंक संचालित हैं। इनमें अधिकांश बैंकों में एटीएम सुविधा ग्राहकों को दी हुई है। इनमें से कुछ बैंकों के एटीएमों पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। जबकि कई बैंकों के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड का अभाव है। इससे रात के समय भी सूनसान रहते हैं। जिन बैंकों में सुरक्षा गार्ड हैं वे भी लापरवाही बरतते हैं।

जो ड्यूटी टाइम में भी इधर-उधर टहलते रहते हैं। इससे कभी भी एटीएम के अंदर एक बड़ी घटना हो सकती है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह समस्या लंबे समय से चली रही है।