मॉडल स्कूल चयन परीक्षा अगले माह
विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूल में संयुक्त चयन परीक्षा 2015 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए आवेदन देने की प्रक्रिया के साथ ही ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि तीन जनवरी घोषित की गई है।
शासन की योजना अंतर्गत मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होगी। मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो गई है। इसमें ऑन लाइन आवेदन भी दिए जा सक ते हैं। इसकी अंतिम तिथि 3 जनवरी निर्धारित की गई है। उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतिम तिथि के बाद त्रृटि का संशोधन किया जाएगा।