पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों के बाहर जमा गंदगी से परेशानी

स्कूलों के बाहर जमा गंदगी से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छता का महत्व बता रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर गांवों के कई स्कूलों के पास ही गंदगी फैली होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। वहीं इसका उनके जीवन पर विपरीत असर भी पड़ता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। इसमें शुरूआती दौर में शासन जनप्रतिनिधियों ने रूचि दिखाई थी, लेकिन उसके बाद से ही अभियान फ्लॉप साबित होने लगा है।

वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत देखी जाए तो इन्हीं स्कूलों के पास ही गंदगी पड़ी रहती है। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतें होती है। इससे सवालिया निशान खड़े होते हैं कि जिम्मेदार ही इस अभियान को आमलीजामा पहनाने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं तो विद्यार्थी कैसे अभियान को सफल बना पाएंगे।

यहां मवेशी फैलाते हैं कई जगह गंदगी

नगर के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नजर गंज परिसर में आए दिन मवेशी डेरा डाले रहते हैं। वहीं कई बार तो मवेशियों को यहीं पर बांधा भी जा रहा है। इससे स्कूल परिसर में गंदगी का माहौल बना रहता है। जबकि यह स्कूल प्राथमिक होने से इसमें छोटी बालिकाएं ही पढ़ने आती है। परिसर में गंदगी का आलम होने से कई बार छात्राओं को लंच के समय में खेलने की भी जगह नहीं मिलती है।

बच्चों को है परेशानी

इस तरह से स्कूलों के आसपास गंदगी फैली होने से मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है। इससे बच्चों में बीमारी फैलने की भी संभावना बनी रहती है। वहीं इसका उनके जीवन पर विपरीत असर भी पड़ता है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।