पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाकस्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवी सिंह परमार, विशेष अतिथि भगवत शरण लोधी, खेल प्रशिक्षण एकता तिवारी उपस्थित थें।

कार्यक्रम का प्रतिवेदन जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी ने प्रस्तुत किया। आयोजन में भाग लेने वाली ग्रामीण टीमों में खामखेड़ा, सेवदा, मानाखेड़ी, मेहतवाड़ा, हर्राजखेड़ी, भंवरा की टीमें शामिल थीं। खेल आयोजन में खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इनमें से अधिकांश खेलों में मानाखेड़ी की टीम विजेता रही।

एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में मानाखेड़ी खामखेड़ा की टीमें विजेता रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

इस अवसर पर हरेंद्र ठाकुर, कमलेश वर्मा, घनश्याम वर्मा, प्रमोद उईके, सुजाता कुशवाह, हरेंद्र सिंह, रोहित सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन द्वारका सोनी ने किया तथा आभार हरेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।