पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतीक्षालय के सामने खड़े हो रहे वाहन

प्रतीक्षालय के सामने खड़े हो रहे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीक्षालय के सामने खड़े हो रहे वाहन

आष्टा | नगरमें इंदौर नाका भोपाल नाके पर बने यात्री प्रतीक्षालयों में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं इनके सामने वाहनों को भी खड़ा किया जा रहा है। इससे यात्रियों को मजबूरन सड़क किनारे बैठकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुछ समय पहले इंदौर नाका भोपाल नाके पर यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए थे। इनका थोड़े ही दिनों में यात्रियों को लाभ मिला। इसके बाद से प्रतीक्षालय में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं इनके सामने ही दो चार पहिया वाहनों को भी खड़ा कर दिया जाता है। इससे कई तो लोगों को प्रतीक्षालय में पहुंचने की भी जगह नहीं रहती है। इस कारण मजबूरन उन्हें सड़क किनारे ही बैठकर घंटों देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। जबकि भोपाल नाके से प्रतिदिन कन्नौद खांतेगांव, हरदा के लिए लोगों का आवागमन होता है। इंदौर नाके से शुजालपुर, सेवदा, खामखेड़ा, बड़ोदिया, पोलाय, मैना लोग जाते हैं।