बालाखेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप
बालाखेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप
आष्टा | विकासखंडके गांव बालाखेड़ा में इस समय मौसमी बीमारियों के चलते लोग कई प्रकार की बीमारी की चपेट रहे हैं। गांव में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के मिल रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा किया तथा मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की जा रही है।
बालाखेड़ा में पिछले कई दिनों से लोग बुखार की चपेट में रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रत्येक घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची तथा मरीजों का उपचार कर दवा वितरण करने में लगी हुई है। टीम को सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी जुकाम अन्य बीमारियों के मिले हैं। उल्लेखनीय है कि बीतें कई दिनों से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है।