कंडम भवन की नहीं मरम्मत
कंडम भवन की नहीं मरम्मत
आष्टा | नगरके नए बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतिक्षालय भवन खस्ताहाल अवस्था में पहुंच गया है। भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। वहीं बारिश में तो पानी गिरने पर प्लास्टर का मटेरियल भी टूटकर गिरता रहता है। इससे यात्रियों की जान जोखिम में बनी रहती है। बस स्टैंड स्थित उमराव सिंह यात्री प्रतिक्षालय भवन वर्षों पुराना होने के कारण इसकी दिवारों में दरारें पड़ गई हैं। वहीं बारिश में तो प्लास्टर भी टूटकर गिरता है। जबकि बस स्टैंड से प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। जिसमें इस प्रकार की स्थिति होने से यात्रियों को परेशानी होती है।